सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोरोना से बचने के लिए फल और सब्ज़ियों को धोने का ये है आसान तरीक़ा (This is an easy way to wash fruits and vegetables to avoid corona)

 कोरोना से सुरक्षा के लिए फल और सब्ज़ियों को धोने का आसान तरीक़ा ढूंढ़ रही हैं तो  इन तरीक़ों को आज़मा सकती हैं। 


इन दिनों मार्केट से फल और सब्ज़ियां लाने के बाद मन में कई तरह के सवाल पैदा होते हैं। अक्सर यह डर रहता है कि कहीं ये फल और सब्जियां भी संक्रमित तो नहीं या फिर किसी ऐसे व्यक्ति ने तो नहीं छुआ है, जिसे कोरोना है। इस तरह की बातें मन से हटाने के लिए कई लोग इन दिनों वेजिटेबल वॉश का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि यह ज़रूरी नहीं कि आप महंगे वेजिटेबल वॉश के ज़रिए ही कोरोना के संक्रमण से इन फल और सब्ज़ियों को दूर कर सकते हैं। इसके बजाय आप कुछ घरेलू और सिंपल तरीक़ों को भी आज़मा सकती हैं।

कुछ लोग फल और सब्ज़ियों को धोने के लिए साबुन वाले पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि यह ग़लत तरीक़ा है। ऐसे में उन्होंने बताया कि आख़िर फल और सब्ज़ियों को धोने का सिंपल तरीक़ा क्या है-🙄🙄🙄

साबुन का पानी ना करें इस्तेमाल - 


फल और सब्ज़ियों की जो स्किन होती है वो छिद्रपूर्ण होती है, ऐसे में इसे साबुन के पानी से धोने से यह अंदर तक जा सकता है। इसलिए इन्हें धोने के लिए साबुन का पानी इस्तेमाल ना करें। इसकी जगह आप गुनगुना पानी भी इस्तेमाल कर सकती हैं। सिर्फ़ फल और सब्ज़ियों को गुनगुने पानी से साफ़ करने से फल और सब्ज़ियों के ऊपर मौजूद अवशेष 90 से 95 प्रतिशत हट जाते हैं। फिर चाहे उस पर कीटनाशक दवाएं या फिर कोई भी बैक्टीरिया हो वह सब कुछ हट जाता है। इसलिए मार्केट से लाने वाले फल और सब्ज़ियों को धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

फल और सब्ज़ियों को धोने का घरेलू तरीक़ा - 



अगर आप फल और सब्ज़ियों को गुनगुने पानी से धोने के बाद भी संतुष्ट नहीं हैं, तो एक और घरेलू तरीक़ा आज़मा सकती हैं। इसके लिए एक बाउल को पानी से भर लें और इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा यानी खाने वाला सोडा मिक्स करें। अगर आपके पास फल और सब्ज़ियां ज़्यादा हैं और इसके लिए आप बकेट का इस्तेमाल कर रही हैं तो पानी की क्वांटिटी के अनुसार बेकिंग सोडा की भी क्वांटिटी बढ़ा दें। इसे पानी में अच्छी तरह मिक्स करें और अब फल और सब्ज़ियों को इसमें डाल दें। अब इस पानी में फल और सब्ज़ियों को 10 मिनट के लिए सोक होने दें। 10 मिनट बाद इन फल और सब्ज़ियों को एक बार फिर से नॉर्मल पानी से साफ़ कर लें, और अब इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।           

    इन बातों का भी रखें ध्यान - 


फल और सब्ज़ियों को धोने से पहले और बाद में अपने हाथों को अच्छी तरह धोएं। इसके अलावा आप फल और सब्ज़ियों को धोने के लिए गलव्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं इन फल और सब्ज़ियों को धोने के लिए साबुन या किसी डिटर्जेंट का उपयोग न करें। हालांकि कुछ सब्ज़ियों में मिट्टी या अन्य चीज़ें चिपकी होती है, ऐसे में इसे सोक करते वक़्त मिट्टी भी बाहर निकल आएगी। अगर नहीं निकलती है तो आप ब्रश या स्पंज का इस्तेमाल कर सकती हैं।


अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट Healthy lifestyle😊 के साथ।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्या आप जानते हैं इन फूड्स के बारे में जो कभी एक्सपायर नहीं होते हैं (Do you know about these foods that never expire)

घर में इस्ते माल की जाने वाली कुछ सामग्रियां काफी लम्बे समय तक बिना खराब हुए स्टोर की जा सकती हैं। आइए जानें उन सामग्रियों के बारे में।  कुछ सा मग्रियां 3 महीने, तो कुछ 12 महीने और कुछ 24 महीनों में खराब होने लगती हैं और इनका इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो जाता है। कुछ ऐसी भी सामग्रियां हैं जो कभी खराब नहीं होती हैं या फिर यूं कहा जाए कि काफी लंबे समय तक खराब न होकर अपने पोषण को कायम रखती हैं ? अगर आप उन सामग्रियों के बारे में नहीं जानते हैं तो हम आपको इस लेख में इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं। सफेद चावल (White rice) - आमतौर पर ब्राउन राइस अपने ऑयली कंटेंट की वजह से लगभग 6 महीने में खराब होने लगता है लेकिन सफेद चावल को अनिश्चित काल तक स्टोर करके रखा जा सकता है। एक शोध में पाया गया है कि जब 40 डिग्री फ़ारेनहाइट से नीचे के तापमान में ऑक्सीजन मुक्त कंटेनरों में सफ़ेद चावल को संग्रहीत किया जाता है, तो सफेदचावल लगभग(almost) 30 वर्षों तक अपनी पोषक सामग्री और स्वाद को बनाए रह सकता है।        शहद (Honey) -  शहद को एक ऐस...

Black Fungus: आंख-नाक और जबड़े पर ब्लैक फंगस का हमला, सरकार ने बताए लक्षण और बचने के तरीके(Black fungus attacks on the eyes, nose and jaw, the government has told the symptoms and ways to avoid)

कोरोना से तबाही के बीच म्यूकरमाइकोसिस(Mukaramycosis) यानी ब्लैक फंगस(Black Fungus) के बढ़ते मामलों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने लो गों को ब्लैक फंगस के शुरुआती लक्षणों की पहचान कर इससे बचने की सलाह दी है, जो कि मुख्यतौर पर महाराष्ट्र में कई मरीजों में देखे गए हैं. हर्षवर्धन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट में बताया कि जागरूकता और शुरुआती लक्षणों की पहचान कर इसके खतरे से बचा जा सकता है. क्या है म्यूकरमाइकोसिस(What is mucormycosis)- म्यूकरमाइकोसिस एक ऐसा फंगल इंफेक्शन है जिसे कोरोना वायरस ट्रिगर करता है. कोविड-19 टास्क फोर्स के एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये उन लोगों में आसानी से फैल जाता है जो पहले से किसी ना किसी बीमारी से जूझ रहे हैं और जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है. इन लोगों में इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता कम होती है. क्या हैं लक्षण -  ब्लैक फंगस में मुख्य रूप से कई तरह के लक्षण देखे जाते हैं. आंखों में लालपन या दर्द, बुखार, सिरदर्द, खांसी, सांस में तकलीफ, उल्टी में खून या मानसिक स्थिति में...

Special for diabetes patients - शुगर लेवल कंट्रोल करेंगे ये 5 ड्राई फ्रूट्स(These 5 dry fruits will control sugar level)

5 ऐसे ड्राई फ्रूट्स जिसे हर डायबिटीज रोगी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे उनका शुगर लेवल तो कंट्रोल रहेगा ही साथ ही शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। डायबिटीज रोगी जो भी हम लोग खाना वो खाते हैं उसका सीधा असर ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है। इसी वजह से मधुमेह के रोगियों को डॉक्टर ये सलाह देते हैं कि उन्हें अपना शुगर लेवल लगातार चेक करते रहना चाहिए। हम आपको 5 ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताएंगे जिसे हर डायबिटीज पेशेंट को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे उनका शुगर लेवल तो कंट्रोल रहेगा ही साथ ही शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी।  काजू :- काजू में पोटैशियम, विटामिन सी और फाइबर के अलावा कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी सेहत के लिए जरूरी होते हैं। इसके साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। ये ना केवल वजन को कंट्रोल करने काम करते हैं बल्कि शुगर पेशेंट के तनाव को भी कम करने में सहायता करता है।  बादाम:- डायबिटीज पेशेंट को रोजाना बादाम का सेवन करना चाहिए। दरअसल, बादाम में मैग्नीशियम होता है जो मधुमेह के मरीजों के लिए लाभदायक है। ये ब्लड शुगर कंट्रोल क...